मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर करोड़ो दिलों पर राज करते हैं।सुनील ग्रोवर ने बताया- ‘एक शो था जिसमें मैं काम कर रहा था। उस शो से 3 दिन के अंदर बिना बताए मुझे रिप्लेस कर दिया गया था। मुझे उस बारे में कोई खबर नहीं थी। मुझे किसी और के जरिए ये खबर मिली। मुझे अचानक किसी ने बताया कि मैं शो से रिप्लेस हो चुका हूं। मैं कभी नहीं चाहता कि काश मैं दोबारा पीछे जा सकूं और उन सेम लोगों के साथ काम कर सकूं’

सुनील ग्रोवर ने आगे बताया कि उस घटना के बाद उनकी हालत काफी खराब हो गई थी। उस वक्त वो किसी से भी नहीं मिलते थे। उन्होंने बताया, ‘मैं अपनी शेल में चला गया था। करीब एक महीना तक ऐसे ही चलता रहा।

अचानक एक दिन पता नहीं क्या हुआ और मुझे दोबारा से शुरू करने का मन किया। मेरी अंतरआत्मा ने मुझे दोबारा ट्राय करने को कहा।’सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा के शो से अलग होने के बाद अपना कॉमेडी शो शुरू किया था। वहीं उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *