बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर इन दिनों काफी बिजी चल रहे हैं।हाल ही में इस फिल्म का एक नया गाना रिलीज हुआ था। इस गाने के आने के बाद शहनाज गिल काफी चर्चा में आ गई थी।

शहनाज गिल ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने फिल्म की नई रिलीज डेट बताई है।एक्टर सलमान खान और शहनाज गिल की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ एक बार फिर सुर्खियां बटोर रही है।

अब फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। सलमान खान की इस फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आई है। 25 मार्च को शहनाज गिल ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो से ज्यादा इसके कैप्शन ने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

शहनाज गिल ने कैप्शन में लिखा ’30 डे टू किसी का भाई किसी की जान’। अगर इस हिसाब से देखा जाए तो फिल्म की रिलीज डेट 24 अप्रैल होने वाली है। शहनाज गिल की इस वीडियो में उनके साथ राघव जुयाल और सिद्धार्थ निगम भी नजर आ रहे हैं। तीनों एक्टर्स फिल्म के गाने पर मस्ती करते हुए दिखाई दें रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *