बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और कटरीना कैफ इस समय शादीशुदा जिंदगी के मजे ले रहे हैं। हनीमून के बाद अपने काम में व्यस्त होने के बावजूद अक्सर दोनों समय निकालकर घूमते हुए नजर आ जाते हैं।

हाल ही में ये कपल छुट्टी मनाने के लिए किसी अज्ञात जगह पर गया है और वहां से अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। काम से ब्रेक के बाद की तस्वीरें हों या फिर रोमांटिक कपल फोटो, छुट्टी पर होने के बावजूद दोनों ने सोशल मीडिया पर अपडेट करना नहीं छोड़ा है।

अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वह शर्टलेस होकर एक मोटरबोट के किनारे खड़े दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में विक्की के सामने ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों पर हरियाली और झील/नदी दिखाई दे रही है.

तस्वीर के बाद फैंस पूछ रहे हैं कि जब वाई-फाई नहीं है तो फोटो कैसे पोस्ट की है। एक यूजर ने लिखा- फिर फोटो कौन से टावर से पोस्ट की हैं। दूसरे ने लिखा- वाई-फाई नहीं है? तो फोटो कैसे अपलोड की। इसके अलावा बहुत से फैंस विक्की की इस तस्वीर पर प्यार बरसा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *