‘रोडीज’ फेम वरुण सूद आज (1 अप्रैल को) अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर फ्रेंड्स और फैमिली की उन्हें खूब शुभकामनाएं मिल रही हैं।

दिव्या अग्रवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वरुण की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे स्टार। वरुण ने ‘हार्ट’ इमोजी के साथ दिव्या की पोस्ट को रीपोस्ट कर धन्यवाद किया है।

बिग बॉस ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों कई दफा सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर एक दूजे के लिए प्यार का इजहार भी कर चुके थे, लेकिन दोनों का ये रिलेशनशिप ज्यादा देर तक टिक नही पाया और कपल ने एक- दूसरे से अपने रास्ते अलग कर लिए।

ये भी बता दें दिव्या और वरुण कई रियलिटी शोज में साथ नजर आ चुके हैं। रियलिटी शो से ही दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी, जिसके बाद दोनों ने अपने सपनों का घर भी खरीदा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *