करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते हैं। दोनों की लव स्टोरी हमेशा चर्चा में रहती हैं और दोनों को एक साथ देखकर भी फैंस काफी खुश होते हैं। सैफ अली खान चार बच्चों के पिता हैं।

करीना कपूर से सैफ को दो बच्चे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान हैं। इससे पहले सैफ को अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह से दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हुए हैं।

दरअसल, करीना कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें अभिनेत्री ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की है। इस दौरान करीना ने सैफ के पांचवीं बार पिता बनने पर अपनी राय रखी है।

करीना कपूर ने अपने इंटरव्यू में एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए कहा, ‘सैफ अली खान को हर दशक में एक बच्चा होता है। जब वह 20 के थे तब सारा हुईं, 30 की उम्र में इब्राहिम हुए, 40 में तैमूर और अब 50 में जेह। इसलिए अब मैंने उनसे कहा कि 60 की उम्र में ऐसा सोचना भी मत। मेरा मानना ये है कि सैफ अपने चारों बच्चों को बेहद प्यार करते हैं और अपना पूरा समय देते हैं।’

सैफ अली खान जल्द ही प्रभास के साथ फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में सैफ ‘रावण’ के किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा, वह ‘विक्रम वेधा’ में ऋतिक रोशन के साथ भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *