दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान  की मौत दो साल पहले हुई थी।दिशा सालियान की मौत को आत्महत्या करार दिया गया था और ये जानकारी मिली थी कि दिशा ने मुंबई के मलाड की ऊंची बिल्डिंग से गिरकर जान दे दी।

दिशा के आत्महत्या के एंगल को उनके परिजनों और जाननेवालों ने मानने से इनकार कर दिया था। वहीं अब दिशा की मौत के दो साल बाद सीबीआई ने मामले की गुत्थी सुलझा ली है, और दिशा की मौत की असली वजह का खुलासा किया है।

 सीबीआई का कहना है कि दिशा सालियान ने नशे की हालत में अपना संतुलन खो दिया और वो बिल्डिंग से नीचे गिर गईं। इससे ये भी साफ होता है कि दिशा की मौत का एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कोई कनेक्शन नहीं है। दिशा सालियान ने 8 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कहा और सुशांत सिंह राजपूत की डेड बॉडी 14 जून 2020 को उनके बांद्रा स्थित फ्लैट से मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *