बॉलीवुड की लोकप्रिय सिंगर श्रेया घोषाल ने बताया है कि उन्होंने अपनी आवाज खो दी थी। श्रेया घोषाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से इस दर्द को साझा किया है।

इंस्टाग्राम पोस्ट पर श्रेया ने लिखा है कि मैं बहुत भावुक हूं। मैं अपने बैंड, फैम और अपनी ए टीम को पूरी तरह से बहुत प्यार करती हूं। उन्होंने मुझे मेरे सबसे अच्छे और खराब समय में सहारा दिया है। चाहे कुछ भी हो जाए, मुझे चमकाने में मदद की है।

उन्होंने आगे लिखा है कि पिछली रात को ऑरलैंडो में नाइट कंसर्ट के बाद मैंने अपनी आवाज पूरी तरह से खो दी थी। मेरे शुभचिंतकों की दुआओं और डॉक्टर समीर भार्गव के बेस्ट केयर की बदौलत ही मैं अपनी आवाज को वापस ला सकी हूं।
इस इलाज के बाद मैं न्यूयॉर्क एरिना में 3 घंटे के पैक्ड कंसर्ट में गा पाई हूं। शुक्रिया न्यूयॉर्क मुझे इतना प्यार देने के लिए। आपको बता दें कि श्रेया घोषाल का नाम बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय सिंगर में शामिल है।

श्रेया का करियर सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा से शुरू हुआ था। उन्होंने इस शो को जीता था। कमाई के मामले में भी श्रेया घोषाल किसी से पीछे नहीं हैं। वह हर महीने 1 करोड़ के करीब की कमाई करती हैं।साल भर में उनकी कमाई 12 करोड़ के करीब जाती है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *