जान्हवी कपूर ने  एक इंटरव्यू दिया, जिसमें अभिनेत्री से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ जुड़ाव की वजह से वह आसानी से ट्रोल हो जाती हैं?

इस पर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि यह बात इस वजह से भी होती है क्योंकि धर्मा एक ऐसा प्रतिष्ठित प्रोडक्शन हाउस है। दर्शकों में दिलचस्पी है, जो मजेदार है। हां, यह भी सच है कि साथ काम करने की वजह से मैं आसानी से नफरत की शिकार भी हुई हूं।

इसके आगे जान्हवी कपूर ने कहा कि मुझे करण जौहर की सलाह के बाद अपने एक्टिंग करियर को शुरू करने का कोई अफसोस नहीं है। मुझे कभी भी एक पल के लिए भी कोई पछतावा नहीं हुआ।  धर्मा और करण जौहर ने मुझे जो भी दिया है वो भाग्यशाली लोगों को ही मिलता है।’

हाल ही में अभिनेत्री की फिल्म ‘मिली’ सिनेमाघरोंं में रिलीज हुई, जिसमें जान्हवी की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। जान्हवी के पास दो बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिसमें फिल्म ‘बवाल’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *