हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से मलबे की चपेट में आई दो महिलाओं की मौत हो गई है। भारी बारिश के चलते आनी की खड्डों का जल स्तर बढ़ने से खड्ड उफान पर हो गई।

इस वजह खड्ड किनारे के मकान खाली करवाए गए। वहीं, खदेड़ में भूस्खलन की चपेट में मकान आ गया है। इससे दो महिला की मौत हो गई है। वहीं इसके अलावा आनी से छह किमी दूर गुगरा में देउठी में हुई भारी बारिश से तीन गाडियां और एक बाइक पानी की चपेट में बहने की सूचना है।

मौसम की स्थिति को देखते हुए आनी उपमंडल के स्कूलों में जिला प्रशासन के द्वारा छुट्टी कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह चार बजे के करीब आनी के देउठी में बाढ़ आने से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

नाले में आई बाढ़ में पांच गाड़ियां व दो बाइक बह गई। सुबह आई इस आपदा से लोग सहम गए हैं।भारी बारिश से प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और खड्ड किनारे से दूर जाने की एडवाइजरी जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *