भारतीय जनता पार्टी  ने सांगठनिक बदलाव करते हुए उत्तर प्रदेश के महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।  झारखंड के महामंत्री संगठन धर्मपाल को उत्तर प्रदेश में पार्टी का महामंत्री संगठन नियुक्त किया है।

दायित्व परिवर्तन के क्रम में लंबे समय से उत्तर प्रदेश इकाई के महामंत्री (संगठन) को पदोन्नति देते हुए उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। धर्मपाल उत्तर प्रदेश के महामंत्री (संगठन) नियुक्त किये गये हैं।भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने  को महामंत्री संगठनों के तबादलों के आदेश जारी किए।

इसके साथ ही उन्हें पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना का भी प्रभार सौंपा गया है।बिजनौर के मूल निवासी धर्मपाल 1990 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्णकालिक रहे।उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के संयुक्त क्षेत्रीय संगठन मंत्री रहे।

उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, ब्रज और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अभाविप संगठन मंत्री रहे। जुलाई 2017 में उन्हें झारखंड में भाजपा का महामंत्री संगठन नियुक्त किया गया था।बंसल अब इन राज्यों में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।बंसल की जगह झारखंड प्रदेश भाजपा के महामंत्री (संगठन) धर्मपाल को उत्तर प्रदेश इकाई का महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *