त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा की सभी 60 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन 60 सीटों पर कुल 259 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। सबसे ज्यादा पश्चिमी त्रिपुरा की 14 सीटों पर 61 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।
प्रत्याशियों की संपत्ति पर नजर डालें तो 45 उम्मीदवार करोड़पति हैं। मतलब इनके पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। सभी प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 86.37 लाख रुपये है। आइए जानते हैं कितने प्रत्याशियों के पास कितनी संपत्ति है.
 

त्रिपुरा में चुनाव लड़ रहे 259 में से 45 प्रत्याशियों (17 प्रतिशत) के पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। 2018 के मुकाबले इसमें पांच प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछले चुनाव में 12 फीसदी प्रत्याशी ही करोड़पति के दायरे में थे।

अगर प्रतिशत में करोड़पति प्रत्याशियों की संख्या देखें तो कांग्रेस के सबसे ज्यादा 46 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति हैं। भाजपा के 31 प्रतिशत और टिपरा मोथा के 21 प्रतिशत प्रत्याशियों के पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *