टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो तू-तू मैं-मैं एक बार फिर से वापसी कर रहा है। ऐसे में इस शो के फैंस जानने के लिए बेसब्र हैं कि इस बार सीरियल में सास का किरदार कौन निभाएगा। 90 के दशक के इस सुपरहिट शो पर रीमा लागू सास के तौर पर खूब जमती थीं।

साल 1994 में 26 जुलाई को इस शो का पहला एपिसोड टेलीकास्ट किया गया था। शो में रीमा लागू देवकीबेन का किरदार निभाती थीं। तो वहीं शो पर उनकी बहू के किरदार में सुप्रिया पिलगांवकर थीं।

तू-तू मैं-मैं में सास बहू बनीं सुप्रिया और रीमा लागू की मजेदार नोक झोंक देखने को मिलती थीं। इस बार सास और कोई नहीं बल्की सुप्रिया पिलगांवकर बनेंगी।

सचिन पिलगांवकर ने बताया कि वे इस शो को एक बार फिर से दर्शकों के सामने लाने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें, पहले सीजन में सचिन पिलगांवकर भी थे, वे शो पर चंदन के किरदार में नजर आते थे। एक्टर ने बताया कि इस बार शो में सुप्रिया पिलगांवकर बहू नहीं बल्की सास बनी नजर आएंगी।

शो में ‘बहू राधा’ का अब प्रमोशन हो गया है और वे बन गई है सास। तो ऐसे में सास राधा की बहू कौन होने वाली है? ये जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *