शाहरुख खान इन दिनों खूब चर्चा में हैं। उनकी फिल्म पठान ने भारत में तो जमकर कमाई की है।  शाहरुख खान की फिल्म डॉन 3 भी पाइपलाइन में है। इस बारे में निर्माता रितेश सिधवानी का कहना है कि फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म डॉन 3 की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है।2 of 5

शाहरुख खान की फिल्म डॉन की दोनों फ्रेंचाइजी सफल रही हैं। फैंस को फिल्म खूब पसंद आई थी। अब लोगों को इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार है। अब इस बारे में नया अपडेट सामने आया है।

इस फिल्म के निर्माता रितेश सिधवानी का कहना है कि इस बारे में अभी फरहान अख्तर फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं, जब तक यह पूरी नहीं हो जाती है, तब तक हम कुछ नहीं कहेंगे।

रितेश सिधवानी ने आगे कहा, हम सभीडॉन 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फरहान अख्तर और सिधवानी के बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म डॉन (1978) के अधिकार खरीदे थे और इसे शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा के साथ बनाया था। बता दें कि शाहरुख खान की पहली डॉन 2006 में रिलीज हुई और इसकी दूसरी किश्त 2011 में रिलीज हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *