अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘शहजादा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। दोनों दूसरी बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं।  दोनों अपनी फिल्म ‘शहजादा’ के मॉरीशस के शेड्यूल की शूटिंग को खत्म कर वापस मुंबई लौटे हैं।

कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मॉरीशस शेड्यूल की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी है। कृति ने इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है, जिसमें कार्तिक आर्यन के साथ ही उनकी टीम के लोग भी नजर आ रहे हैं।
फोटो में सभी लोग फिल्म की खत्म शूटिंग कर काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही कृति ने लिखा था कि वह जल्द ही वापस मुंबई लौट रही हैं।  ‘शहजादा’ साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े की तेलुगू फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलो’ का हिंदी रिमेक है।
यह फिल्म इसी साल 4 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन वरुण धवन के भाई रोहित धवन कर रहे हैं। वहीं, फिल्म में मनीषा कोइराला और परेश रावल भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *