बाॅलीवुड से लेकर टीवी तक में इन दिनों वेडिंग का सीजन चल रहा है।  बी टाउन की फेवरेट जोड़ी आलिया और रणबीर ने शादी की है।वहीं अब इस लिस्ट में मशहूर सिंगर और रैपर मिलिंद गाबा का नाम जुड़ रहा है।

लुक की बात करें तो प्रिया बेनिवाल मेहरून जोड़े में मिलिंद की दुल्हनिया बनीं। हाथों में पिया के नाम की मेहंदी, रेड चूड़ा, कलीरे उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। ब्राइडल मेकअप, नेकलेस दुल्हन बनी पिया के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

दोनों पिछले कुछ सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों चार साल से एक दूसरे के साथ हैं। सिंगर ने बताया कि दोनों की मुलाकात जुलाई 2018 में हुई थी जिसके बाद मिलिंद वैष्णों देवी में थे जब दोनों ने एक-दूसरे को हां बोली थी।

वहीं मिलिंद की बात करें तो वह ऑफ व्हाइट शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं। सिर पर सेहरा और हाथ में तलवार थामे मिलिंद किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे हैं। मिलिंद गाबा की शादी एकदम शाही अंदाज में हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *