आलिया और रणबीर की शादी के बाद अभी भी उनके घर पर जश्न का माहौल है। ये क्यूट कपल अपनी फैमली और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध चुका है।

 इंटीमेट वेडिंग के बाद दोनों ने बी-टाउन के अपने कुछ खास दोस्तों के लिए स्पेशल रिसेप्शन पार्टी रखी थी।इस पार्टी में फिल्म जगत के कई बड़े नामी चेहरों ने शिरकत की। शाहरुख ने पहली बार किसी पार्टी में ऐसी एंट्री मारी जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

शादी में ना सही लेकिन न्यूलीवेड कपल को बधाई देने के लिए शाहरुख खान और उनकी वाइफ गौरी खान भी पोस्ट वेडिंग बैश का हिस्सा बने। लेकिन अजीब बात यह रही कि गौरी और शाहरुख दोनों अलग-अलग कारों में रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे।

पहले गौरी खान अकेल पार्टी में पहुंची हुई दिखाई दी। शॉर्ट ब्लैक ड्रेस के साथ स्मोकी आई मेकअप और न्यूड पिंक लिपस्टिक में गौरी का लुक काफी ज्यादा स्टनिंग लग रहा था। उन्होंने अपने बालों में सॉफ्ट ओपन कर्ली हेयर स्टाइल कैरी किया।

आलिया और रणबीर ने अपने घर ‘वास्तु’ में ही वेडिंग बैश ऑर्गनाइज की थी, वेडिंग बैश में जहां भट्ट परिवार से सिर्फ आलिया की मम्मी सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट नजर आईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *