बॉलीवुड की बेहद टैलेंटेड एक्ट्रेस कही जाने वाली आलिया भट्ट इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रोफ़ेशनल लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं।

एक्ट्रेस ने बीते दिन अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया।  आलिया भट्ट ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। 15 मार्च को आलिया 30 साल की हो गईं। आलिया ने लंदन में रणबीर कपूर, अपनी बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक न्यू मॉम आलिया अपनी बेटी राहा को भी लंदन ले गई थी।

बता दे की आलिया ने अपने बर्थडे की तस्वीरें शेयर करते के साथ कैप्शन में थर्टी यानी की 30 लिखा हैं। वही अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर ढेरो स्टार्स कमेंट कर लगातार आलिया को जन्मदिन की बधाइयां देते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दे की आलिया मां बनने के बाद फिर से काम पर लौट गयी हैं। जहां एक्ट्रेस ने अपने जिस प्रोजेक्ट को अधूरा छोड़ा था उसे वापस से पूरा करने में लग गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *