बॉलीवुड की पंगा क्वीनकंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं. कई दफा तो उन्होंने सामने से बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों से पंगा लिया है. कंगना अक्सर अपने बयानों के चलते विवादों का हिस्सा भी बनी रहती हैं. हमने अक्सर कंगना को नेपोटिज्म पर बात करते हुए सुना है.

उन्होंने तापसी को कंगना की सस्ती कॉपी और बी ग्रेड एक्टर कह दिया था.कंगना और तापसी के बीच कड़वाहट पैदा हो गई थी. तापसी ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया कि वह कभी कंगना से बात करेंगी या नहीं.

 

इंटरव्यी के दौरान तापसी को फिर से कंगना संग पुराना किस्सा याद दिलाया गया और पूछा गया कि क्या वह कंगना से मिली थी. इस पर तापसी ने कहा कि, “मैं क्या कहूं. मुझे अब बुरा नहीं लगता.

ईमानदारी से मुझे नहीं पता. मैं उनसे पिंक की स्क्रीनिंग पर मिली थी जब मैं इंडस्ट्री में शामिल हुई थी, इसलिए यह सिर्फ एक गेस्ट की ग्रिटिंग करने , ‘हैलो’ और ‘धन्यवाद’ कहने जैसा था. तापसी ने अपनी बात को पूरा करते हुए आगे कहा, “अगर ऐसी कोई सिच्यूएशन आती है जहां वह मेरे सामने है, तो मैं जाऊंगी और हैलो कहूंगी. मैं मुंह फिरा के नहीं जाउंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *