रानी मुखर्जी बॉलीवुड में कई सालों से राज कर रहीं हैं। 20वीं सदी की ये हिरोइन आज की एक्ट्रेसेस को एक्टिंग और खूबसूरती में टक्कर देतीं हैं।  रानी मुखर्जी फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता के लिए एक मॉडल बन गईं।

मसाबा ने इंस्टाग्राम पर रानी की कई फोटोज शेयर कीं। फोटोज में रानी ने अलग-अलग एक्सप्रेशन और पोज दिए।फोटोशूट के लिए, रानी ने मसाबा गुप्ता द्वारा डिज़ाइन की गई शर्ट और पैंट के साथ एक प्रिंटेड बेज ब्लेज़र पहना था। एक्ट्रेस ने मैरून रंग का चश्मा भी पहना था, कलाई पर कई कंगन और ब्राउन हील्स का विकल्प चुना था।

फोटोज को शेयर करते हुए, मसाबा ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “द न्यू कलेक्शन में रानी मुखर्जी। नया रॉक एन रोल प्रिंट एक कैजुअल स्प्रेड कॉलर शर्ट के ऊपर पेयर किया गया है और इसे स्ट्रेट फिट, वाइड लेग ट्राउजर के साथ जोड़ा गया है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *