यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों अपनी पत्नियों और होने वाले बच्चों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनें हुए हैं, अरमान की पत्नी कृतिका मलिक ने 6 अप्रैल 2023 को अपने पहले बच्चे के रूप में बेटे जैद को जन्म दिया था.

यूट्यूबर की पहली पत्नी पायल मलिक भी दूसरी बार मां बन चुकी हैं। दूसरी बार पायल ने किसको जन्म दिया यह खुलासा नहीं हुआ है पर उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है यह पता चल चुका है।अरमान मलिक ने 26 अप्रैल 2023 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो शेयर कर फैंस के साथ अपनी इस खुशखबरी को साझा किया है।

अस्पताल से शेयर की गई इस तस्वीर में अरमान और पायल के साथ कृतिका और चिरायु भी नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पायल ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है।

उन्होंने फैंस से कहा है कि वे अनुमान लगाए कि उन्हें बेटे हुए हैं या बेटियां। अरमान ने कैप्शन में लिखा, ”फाइनली पायल मां बन गई, कोई अनुमान लगा सकता है (बेटे हुए हैं या बेटियां)”

अरमान के साथ-साथ पायल मलिक ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरों की एक सीरीज शेयर कर फैंस के साथ बच्चों के जन्म की खबर साझा की। वह पिंक कलर के फ्लोई गाउन में बेहद प्यारी लग रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *