बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विनोद खन्ना 80 के दशक में सिर्फ एक ही अ​भिनेता थे जो कड़ी टक्कर देने में सबसे आगे थे वह थे अमिताभ बच्चन। आपको बता दें आज विनोद खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था।

मशहूर एक्टर विनोद खन्ना मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते थे। एक वक्त ऐसा था वह बॉलीवुड के सुपरस्टार की गिनती में सबसे ऊपर थे। आज उनके इस खास दिन पर आपको उनसे जुड़ें कुछ तथ्य बताने जा रहे हैं-

पाकिस्तान और भारत के विभाजन के बाद विनोद खन्ना अपने परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गए ​थे। इसके बाद मुंबई में रहकर उनका जीवन ​बीता। विनोद खन्ना का सपना था कि वह इंजीनियर बने लेकिन पढ़ाई में उनकी रूचि नहीं थी।

विनोद खन्ना ने फिल्म ‘मन का मीत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली फिल्म बॉक्स आॅफिस पर ज्यादा हिट नहीं रही। इसके बाद उन्होंने 15 ​फिल्में एक साथ साइन कर ली थी। उनकी सभी फिल्में हिट होने लगी।

विनोद खन्ना ऐसे एक्टर थे जो संडे के दिन काम नहीं करते थे। वह बहुुत बड़ें सुपरस्टार बन गए थे। उनके पास खूब पैसा आ गया था लेकिन जीवन में शांति नहीं थी जिस वजह से वह अमेरिका में गुरू ओशो के आश्रम चले गए।आश्रम में विनोद खन्ना करीब 5 साल तक रहे। उन 5 सालों में उन्होंने बहुत काम किया यहा तक टॉयलेट भी साफी की और माली भी बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *