हेमा मालिनी  1970-80 के दशक में अपनी अदाकारी से फैंस के दिलों पर राज कर रही थीं. इसके साथ ही वह इतनी खूबसूरत थीं कि हर कोई उनके साथ फिल्में करने के लिए बेताब रहता था.

वहीं हेमा के कई ऐसे को-स्टार्स रहे जो एक्ट्रेस से एक-तरफा प्यार कर बैठे थे. जितेंद्र, संजीव कुमार और धर्मेंद्र का नाम शामिल है. हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि उनके सीनियर एक्टर राज कुमार  भी हेमा को एक नजर देखते ही उन्हें अपना दिल दे बैठे थे.

इस फिल्म में मेकर्स की पहली पसंद वैजयंतीमाला  थीं. हेमा मालिनी से पहले सौदामनी का रोल वैजयंतीमाला ही प्ले करने वाली थीं. वह फिल्म के लिए फाइनल भी हो चुकी थीं. हालांकि आखिरी में यह रोल हेमा मालिनी के हाथ में चली गई. इसके पीछे की वजह राज कुमार रहे.

‘लाल पत्थर’ के लिए जब कास्ट फाइनल हो रहा था, उस समय वैजयंतीमाला मेन लीड में तय की जा चुकी थीं. उसी वक्त राजकुमार की निगाह किसी इवेंट में हेमा मालिनी पर पड़ी थी. हेमा मालिनी पहली नजर में ही राजकुमार को भा गईं.  हेमा को वो रोल मिला जिसे वैजयंतीमाला कर रही थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *