आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सबके ऊपर होली का रंग चढ़ चुका है। फैंस अपने फेवरेट सेलेब्स की होली पार्टी देखने को लेकर बेकरार रहते हैं।  बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कल यानी छह मार्च को होलिका दहन मनाया.

उन्होंने फैंस के साथ साझा किया और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं, लेकिन कुछ यूजर्स को उनका होलिका दहन मनाने का अंदाज पसंद नहीं आया और वह अभिनेत्री को ट्रोल करने लगे।वीडियो को साझा करते हुए शिल्पा शेट्टी ने फैंस लिए लंबा नोट भी लिखा है।

उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘यह एक अनुष्ठान है।नकारात्मक को राख कर देंगे और अपने जीवन को सकारात्मकता, प्रेम के रंगों से भर देंगे। यह होली आपके और आपके प्रियजनों के लिए सुख, समृद्धि और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आए। आप सभी को होली की शुभकामनाएं।
शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा और अपने दोनों बच्चों, वियान और समिशा के साथ होलिका दहन मनाया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया। गुलाबी सूट पहने हुए अभिनेत्री बला की खूबसूरत नजर आ रही थीं और उन्हें वीडियो में होलिका के सामने प्रार्थना करते हुए देखा जा सकता था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *