विक्की कौशल का एक पुराना वीडियो  वायरल हो रहा है जो तकरीबन 13 साल पुराना है और वो भी उस दौर का जब विक्की एक्टिंग स्कूल में अभिनय के गुर सीखा करते थे. जो वीडिया सामने आया है

सोशल मीडिया पर छाई ये वीडियो विक्की के किसी प्ले की है जो उन्होंने अपने एक्टिंग क्लास के दौरान परफॉर्म किया होगा. कुछ मिनटों की ये वीडियो वाकई लाजवाब है जिसमें विक्की के कमाल के एक्सप्रेशंस साफ दिख रहे हैं.

इस वीडियो को पहले शिरीन मिर्जा ने ही अपनी इंस्टा स्टोरी से पोस्ट किया था और इसके लिए विक्की से माफी भी एडवांस में मांग ली थी.विक्की कौशल आज इंडस्ट्री के टॉप एक्टर बन चुके हैं लेकिन इस मुकाम को पाने के लिए उन्होंने भी खूब स्ट्रगल किया है.

एक्टिंग स्कूल ज्वॉइन करने के कुछ साल बाद तक विक्की काम की तलाश में रहे लेकिन उन्हें मौका मिला मसान में, जब वो लीड रोल के लिए सेलेक्ट हुए और मानो विक्की इसी मौके की तलाश में थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *