कॉमेडी टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ आज घर-घर में पॉपुलर है. इस टीवी सीरियल की पॉपुलैरिटी के पीछे सधी हुई कहानी और सीरियल में दिखाए गए एक से बढ़कर एक किरदार हैं. ऐसा ही एक किरदार है ‘दया बेन’ का जिसे एक्ट्रेस दिशा वकानी निभाया करती थीं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दया बेन को जेठालाल बने दिलीप जोशी  की पत्नी के रूप में दिखाया जाता है. हालांकि, पिछले एक लंबे समय से दिशा वकानी इस सीरियल का हिस्सा नहीं हैं.

खुद दिव्यंका ने इस खबर को आधारहीन बताते हुए कहा था कि वे फ्रेश कांसेप्ट और नए चैलेंजेस को लेना पसंद करेंगी. यह किरदार पहले से कोई अन्य एक्टर स्थापित कर चुका है इसलिए उन्हें इसमें मजा नहीं आएगा.

शो के मेकर्स का कहना था कि उन्होंने एक लंबे समय तक दिशा वकानी की वापसी का इंतजार किया है. ऐसे में यदि दिशा वापस नहीं आती हैं तो यह शो नई दया बेन के साथ आगे बढ़ेगा. अब देखना यह होगा कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के मेकर्स को कब उनकी नई दया बेन मिलती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *