तमिल फिल्मों के जाने-माने फिल्म स्टार और हाल ही ‘अतरंगी रे’ में एक अहम रोल में नजर अभिनेता धनुष ने एक ऐसा ऐलान किया है जिसे जानकर उनके हर फैन का दिल टूटने वाला है.

धनुष और ऐश्वर्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर इस बात का ऐलान किया है दोनों की राहें अब अलग हो गई हैं.

दोनों ने एक ही पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ’18 सालों का साथ… दोस्तों के तौर पर कपल पर तौर पर, पैरेंट्स के तौर पर. एक दूसरे शुभ चिंतक होने के तौर पर. ये यात्रा एक साथ आगे बढ़ने, समझने, एडजस्ट करने और अपनाने वाली रही है…. आज हम उस जगह खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हैं.

ओम नम: शिवाय
प्यार फैलाइए.

ऐश्वर्या और धनुष की शादी साल 2004 में हुई थी और दोनों के दो बच्चे हैं. उल्लेखनीय है ऐश्वर्या सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं और एक फिल्म निर्देशक और पार्श्व गायिका भी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *