26/11 आतंकवादी हमले में शहीद हुए मेजर उन्नीकृष्णन के जीवन पर बनी फिल्म मेजर रिलीज के पहले से काफी चर्चा में हैं।फैंस को भी इस धमाकेदार फिल्म ‘मेजर’ का लंबे समय से  बेसब्री से इंतजार है.

 ये फिल्म टॉलीवुड  की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हैं. फिल्म के पोस्टर से लेकर टीजर की एक झलक अपने आप में सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में एक्ट्रेस सई मांजरेकर के लुक को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी कि कैसा होगा एक मेजर की लव लेडी का लुक ?

एक्ट्रेस सई मांजरेकर का भोला सा लुक जिसे देख फैंस अपना दिल हार बैठेंगे। स्कूल का यूनिफॉर्म पहने अदिवी शेष के बगल बैठ ,उन्हें प्यार से निहारती हुई सई के हाव भाव.

मेजर संदीप और ईशा का रिश्ता कितना मजबूत था जो स्कूल से शुरू होकर आगे एक मजबूत रिश्ते में बंध गया। ईशा के हाथो से लिखे संदीप के नाम ये मेसेज उनके अमर प्यार की गहराई को दिखाता हैं। फिल्म का टीज़र  रिलीज किया जाएगा।

बता दें कि फिल्म मेजर एक बायोपिक बेस्ड फिल्म है, जिसे शशि किरण टिक्का ने लिखा है. इस फिल्म को सोनी पिक्चर्स इंडिया और महेश बाबू के प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *