बॉलीवुड के डायरेक्टर व एक्टर करण जौहर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी व्यस्त है।  जी हाँ आपने बिलकुल सही सुना असल में अपने सुपरहिट सेलीब्र‍िटी होस्‍ट शो ‘कॉफी व‍िद करण’ को अब करण जौहर ने अलव‍िदा कह द‍िया है.

करण जौहर ने एलान कर दिया है कि इस शो का सातवां सीजन अब नहीं आएइसी बीच उन्होंने एक ऐसा ऐलान किया है जिससे उनके चाहने वालों के दिल टूटे हैं।

 इस शो का सातवां सीजन अब नहीं आएगा। बीते दिनों खबरें थी कि करण जौहर अपने इस शो का नया सीजन जल्‍द लेकर आने वाले हैं और मई में इसकी शूटिंग शुरू होने वाली थी, लेकिन सोशल मीडिया पर करण ने भारी मन के साथ इस शो का नया सीजन न लाने की बात कर दी है।

करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर अपना बयान जारी करते हुए ल‍िखा है, ‘ हेलो, कॉफी व‍िद करण प‍िछले 6 सीजन से आपके और मेरे जीवन का ह‍िस्‍सा हैं। मुझे लगता है कि मैंने पॉप कल्‍चर इतिहास में अपनी एक छोटी सी जगह बना ली है। साथ ही मैं भारी मन से आपको बता रहा हूं कि अब कॉफी व‍िद करण का नया सीजन नहीं आ रहा है.’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *