Friday, May 3, 2024 at 6:51 PM

पति विराट कोहली के साथ जिम में पसीना बहाती नजर आई अनुष्का शर्मा, इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये विडियो

बॉलीवुड  एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। कपल हमेशा से फैंस के लिए सोशल मीडिया पर  कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं।

विराट मैदान पर रन बना रहे हों या नहीं लेकिन वह मैच की तैयारी करने में अपना 100 फीसदी देने से कभी नहीं चूकते. वह मैदान पर क्रिकेट के अभ्यास के साथ-साथ अपने स्टेमिना और शारीरिक ताकत को दुरुस्त रखने के लिए जिम में कड़ा अभ्यास करते हैं.  जब जिम में किसी अपने का साथ मिल जाए तो फिर कहने ही क्या.

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है,  अनुष्का शर्मा भी उनके साथ एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही हैं।कपल को लोग इतना पसंद करते हैं कि हर कोई इनसे जुड़ा नया अपडेट जानने के लिए एक्साइटेड रहता है।

विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ वीडियो शेयर करते हुए उन्हें अपना फेवरेट बताया है। विराट कोहली की इस वीडियो पर अनुष्का शर्मा ने भी रिएक्ट किया है।

उसमें इस कपल को वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज करते देखा जा सकता है। वीडियो में अनुष्का एक स्लीवलेस व्हाइट टॉप और ग्रे पैंट में नजर आईं, तो वहीं विराट ने ब्लैक टी-शर्ट और मैचिंग शॉर्ट्स पहन रखा था।

 

Check Also

हंसल मेहता की सीरीज ‘गांधी’ में ‘हैरी पॉटर’ के अभिनेता की एंट्री, ये विदेशी कलाकार भी आएंगे नजर

हंसल मेहता की बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘गांधी’ में मशहूर हॉलीवुड फिल्म ‘हैरी पॉटर’ के अभिनेता टॉम …