त्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में जमीन विवाद का निपटारा कराने गए चौकी इंचार्ज पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। भीड़ ने चौकी इंचार्च और साथ गए सिपाहियों को बंधक बनाकर पीटा और दरोगा की सरकारी रिवॉल्वर छीन ली।

घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाल गोला, सीओ और एएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू हो गई। दो गुटों के बीच एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवादित इस विवादित जमीन पर गन्ना लगा हुआ है।

शिकायत पर शुक्रवार को मूड़ा सवारान इंचार्ज अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। वह मामले का विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहे थे। भीड़ ने चौकी इंचार्ज व साथ गए दो सिपाहियों पर हमला बोल दिया। भीड़ ने चौकी इंचार्ज के साथ जमकर मारपीट की।

भीड़ ने उनका सरकारी रिवॉल्वर छीन लिया। चौकी इंचार्ज और उनके साथ गए सिपाही भाग खड़े हुए। तब उनकी जान बची। कोतवाल डीपी शुक्ला सीओ राजेश यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *