Sunday, September 8, 2024 at 4:49 AM

देश

चीन और पाकिस्तान दोनों सीमाओं पर आर्मी मजबूत और पूरी तरह तैयार, सेना उप-प्रमुख का बयान

चेन्नई: भारतीय सेना के उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमनी ने कहा है कि भारतीय सेना पाकिस्तान और चीन दोनों सीमाओं पर मजबूत और किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। सेना उप-प्रमुख शनिवार को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए उक्त बात कही। …

Read More »

देश में गणेश चतुर्थी की धूम, जोर-शोर से कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किया बप्पा का स्वागत

नई दिल्ली: गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। खासकर महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और उत्तर भारत में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा। 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में लोग अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत जोर-शोर से कर रहे हैं। वहीं, राजनीति से उठकर नेता भक्तिमय माहौल …

Read More »

छात्राओं के वीडियो रिकॉर्ड करने का मामला, पोक्सो केस हटाने की आरोपी शिक्षक की याचिका खारिज

बंगलूरू: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने छात्राओं के कपड़े बदलते समय उनका वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपी स्कूल शिक्षक के खिलाफ POCSO कानून के तहत मामले को रद्द करने से इनकार कर दिया है। न्यायमूर्ति एम नागप्रसन्ना ने हाल ही में दिए गए अपने फैसले में शिक्षक की हरकतों को ‘भयावह’ और आरोपों को गंभीर बताया था। शिक्षक को दिसंबर 2023 में …

Read More »

‘बढ़ते पर्यटक हिल स्टेशनों के लिए गंभीर खतरा, इसे सीमित करने की जरूरत’, HC की सख्त टिप्पणी

वायनाड :  केरल के वायनाड जिले में जुलाई में मेप्पाडी के पास विभिन्न पहाड़ी इलाकों में आए भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी थी। इस प्राकृतिक आपदा के कारण 300 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। अब हाईकोर्ट ने हिल स्टेशनों पर बढ़ते पर्यटकों की संख्या पर चिंता जताई है। उसने शुक्रवार को केरल सरकार से 25 अक्तूबर तक …

Read More »

मणिपुर में ड्रोन देखे जाने से लोगों में दहशत, डर के मारे लोगों ने घरों की लाइटें बंद कीं

इंफाल:  मणिपुर में हिंसा की घटनाएं फिर से बढ़ गई हैं और अब उग्रवादियों ने रॉकेट और ड्रोन्स से हमले शुरू कर दिए हैं। चुराचांदपुर से सटे बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार को 10 घंटे के भीतर दो रॉकेट हमले हुए। अधिकारियों ने बताया कि बिष्णुपुर और इंफाल ईस्ट जिलों में शुक्रवार रात को कई ड्रोन उड़ते देखे गए। इससे लोगों …

Read More »

मृतका के पिता के रिश्वत वाले आरोप पर सियासत, BJP बोली- क्या छिपाने रही ममता? कांग्रेस का प्रदर्शन

कोलकाता :  आरजी कर केस में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को घेरते हुए भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा, पीड़िता के पिता ने आज देश के सामने जो सवाल रखे हैं, वे सबसे महत्वपूर्ण हैं, पीड़िता के पिता का कहना है कि जब पीड़िता का शव उनके घर में था, तब डीसी नॉर्थ ने उन्हें पैसे ऑफर किए …

Read More »

दिल्ली में ग्रीन कवर बढ़ाने के लिए लागू होगा एमआईएस मॉड्यूल, सुप्रीम कोर्ट ने मानीं CEC की सिफारिशें

नई दिल्ली: दिल्ली में ग्रीन कवर बढ़ाने और प्रदूषण नियंत्रण के लिए एमआईएस मॉड्यूल लागू किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (सीईसी) की सिफारिशों के एक सेट को स्वीकार कर लिया है। इस मॉड्यूल में परियोजनाओं के लिए काटे गए पेड़ों की संख्या, स्थानांतरित किए गए पेड़ों की संख्या और उनके स्थान पर किए गए पौधरोपण का …

Read More »

‘CBI करे शिवसेना के पूर्व पार्षद की हत्या की जांच’; हाईकोर्ट ने कहा- पुलिस जांच में लापरवाही

मुंबई:  बॉम्बे हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पूर्व शिवसेना पार्षद अभिषेक घोसालकर की हत्या की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी। अदालत ने बताया कि पुलिस ने कुछ पहलुओं की जांच नहीं की। जस्टिस रेवती रेवती मोहिते डेरे की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मृतक पार्षद की पत्नी तेजस्वी घोसालकर की याचिका को स्वीकार कर लिया। उन्होंने अपनी याचिका …

Read More »

तीन दिन में भाजपा से जुड़े एक करोड़ सदस्य; पार्टी बोली- यह तो बस शुरुआत है…

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को सदस्यता अभियान 2024 के तहत तीन दिन में एक करोड़ सदस्यों का पंजीकरण पूरा कर लिया है। पार्टी ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘एक करोड़ और गिनती जारी है, यह तो बस शुरुआत है…। पोस्ट के जरिए बताया गया कि हम एक अविश्वसनीय मील के पत्थर तक पहुंच …

Read More »

मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में बम हमला, फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

इंफाल: मणिपुर में संदिग्ध उग्रवादियों ने शुक्रवार सुबह फिर एक बम हमले को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में एक ताजा बम हमला किया गया, जिसमें कम से कम दो इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। बताया गया कि चूड़ाचंदपुर जिले के नजदीकी पहाड़ी इलाकों में ऊंचे स्थानों से रॉकेट भी दागे गए। इलाका राजधानी इंफाल से करीब 45 …

Read More »