बैन की मांग के बीच फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। टीजर और फिर ट्रेलर आने के बाद से ही यह विवादों में घिर गई। समीक्षकों ने इसे खराब रिव्यूज दिए लेकिन ऐसा लगता है कि दर्शकों ने फिल्म को हाथों हाथ लिया है।

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन को देखें तो ऐसा ही मालूम पड़ता है। फिल्म में अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी ने लीड रोल किया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ओपनिंग डे कलेक्शन के आंकड़ों को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि फिल्म ने शानदार शुरुआत की है और 8.03 करोड़ कलेक्शन किया। शाम और रात के शोज की ऑक्यूपेंसी मजबूत रही। रात में सॉलिड ऑक्यूपेंसी दिखाई दी। पहले दिन का कलेक्शन पूरी इंडस्ट्री के लिए आंखें खोलने वाला है। कमाल का वीकेंड निश्चित है। शुक्रवार को 8.03 करोड़।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *