पाकिस्तान के लाहौर में खालिस्तान कमांडो फॉर्स (KCF) प्रमुख परमजीत सिंह पंजवार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सुबह 6 बजे जब परमजीत सिंह पंजवार मॉर्निंग वॉक पर जा रहा था, तब मोटर साइकिल पर आए 2 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया।

परमजीत सिंह पंजवार की मौके पर ही मौत हो गई। एक हमलावर भी घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पंजवार यहां के जौहर टाउन इलाके में रह रहा था।

परमजीत सिंह पंजवार का नाम भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल था। वो ड्रोन के जरिए भारत के पंजाब में ड्रग्स और हथियारों की सप्लाई करता था। परमजीत सिंह पंजवार मूल रूप से पंजाब के तरनतारन के पास पंजवार गांव का रहने वाला है।

वह पाकिस्तान में रहकर भारत के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां करता रहता हैउसका जन्म हुआ था। खालिस्तान कमांडो फॉर्स  में शामिल होने से पहले वह एक बैंक में काम करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *