बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता कंगना रणौत अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर वह चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों को याद कर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।

कंगना ने बताया कि मॉडलिंग के दिनों में उनकी एजेंसी ने उन्हें अपमानित किया था। कंगना ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए हिमाचल प्रदेश में अपना घर छोड़ दिया और दिल्ली में मॉडलिंग शुरू कर दी।

हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना से पूछा गया कि क्या एक्ट्रेस बनने से पहले वह मुंबई गई थीं। इस पर कंगना ने कहा कि हिमाचल छोड़ने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ में पढ़ाई की और कुछ साल के लिए दिल्ली आ गईं।

उन्होंने कहा, ‘मैं एक मॉडलिंग असाइनमेंट के लिए मुंबई आई थी। मुझे मेरी एजेंसी ने एक फोन दिया था, जिसे मैंने फेंक दिया। जब उन्होंने मुझे दिल्ली वापस बुलाया तो मैंने उनका दिया हुआ टिकट भी फाड़ दिया।  मुझे वह काम ही नहीं करना है, क्योंकि वह हमेशा मॉडलिंग में मुझे नीचे दिखाते रहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *