विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉलीवुड का नया बाबा बुलडोजर साबित हो रही है।  फिल्म का कलेक्शन आधा से ज्यादा कम हो गया लेकिन इस गिरावट के बाद भी अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ की कमाई से इसकी कमाई तीन गुना रही।

फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का जो कलेक्शन रहा है, उससे ये साफ हो चला है कि सौ फीसदी क्षमता के साथ खुले सिनेमाघरों में ये फिल्म फ्लॉप होने की तरफ कदम बढ़ा चुकी है, अब कोई चमत्कार ही इस फिल्म को डूबने से बचा सकता है। अक्षय कुमार की पिछली रिलीज फिल्म ‘सूर्यवंशी’ ने रिलीज के चौथे दिन 14.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

अक्षय कुमार के करियर में फिल्म ‘बच्चन पांडे’ उनकी साख पर लगा सबसे बड़ा बट्टा साबित होने जा रही है। अक्षय कुमार की हिट फिल्मों के चौथे दिन के कलेक्शन में भी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ कहीं खड़ी नहीं हो पा रही। अपने से एक हफ्ते पहले रिलीज फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की 11वें दिन की कमाई भी इसके चौथे दिन की कमाई से तीन गुना रही है।

अक्षय कुमार की बीते 10 साल की दूसरी हिट फिल्मों में फिल्म ‘मिशन मंगल’ ने रिलीज के चौथे दिन 27.54 करोड़ रुपये, फिल्म ‘हाउसफुल 4’ ने 32 करोड़ रुपये, फिल्म ‘केसरी’ ने 21.51 करोड़ रुपये,फिल्म ‘टॉयलट एक प्रेम कथा’ ने 12 करोड़ रुपये और फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ ने 10.40 करोड़ रुपये अपनी रिलीज के चौथे दिन कमाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *