करीना कपूर खान बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि उनका कोई भी वीडियो तुरंत ही सोशल मीडिया पर छा जाता है।

करीना कपूर एक पंजाबी फैमली से आती हैं।  उन्होंने खुद भी कई बार यह बताया है कि वह बहुत फूडी हैं। खाने से जुड़े उनके कई वीडियोज इंटरनेट पर मौजूद हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बिरयानी का ढक्कन खुलते ही करीना खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाती हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। करीना झट से अपनी फेवरेट डिश को अपनी प्लेट में सर्व करने लगती हैं और खाने का स्वाद लेने लगती हैं। बिरयानी खाने के बाद उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बनती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *