चंगेज खान का नाम इतिहास में दर्ज है, जिसे पूरी दुनिया जानती है। उसके अपराधों, लूटपाट और विरासत से जुड़ी कहानियों को अकसर सुना जाता है। सिर्फ लूट और हत्याएं ही नहीं, बल्कि उसने बड़े पैमाने पर महिलाओं का बलात्कार भी किया। सुंदर दिखने वाली महिलाओं को तो वह अपनी हरम में शामिल कर लेता था और बाकियों का कत्ल करवा देता था। चंगेज खान की सैकड़ों पत्नियां थीं।

इन पत्नियों से चंगेज खान के कुल 200 बेटे हुए, जिनमें से कई ने आगे चलकर खुद के साम्राज्य स्थापित कर बड़े-बड़े हरम बनाएं। इतने बड़े परिवार के बावजूद चंगेज खान को मौत के समय किसी का भी साथ नसीब नहीं हुआ।

दुनिया के प्रत्येक 200 में से एक शख्स सीधे चंगेज खान का वंशज हो सकता है। ये लोग रूस, चीन और पाकिस्तान में रहते हैं। पाकिस्तान का हजारा समुदाय भी चंगेज खान के परिवार से जुड़े हुआ है।

मंगोल आक्रमणकारी चंगेज खान 1162 में बोर्जिगिन कबीले के टेमुजिन से पैदा हुआ था। उसका खौफ इतना था कि बड़े-बड़े साम्राज्य सिर्फ नाम सुनकर उसके सामने झुक जाते थे। चंगेज खान मॉस्को से लेकर बीजिंग तक के साम्राज्य का मालिक था। चंगेज खान तीन करोड़ स्क्वायर किलोमीटर में फैले साम्राज्य का मालिक था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *