आज के गूगल डूडल में डॉ. भूपेन हजारिका हारमोनियम बजा रहे हैं। हजारिका का जन्म 8 सितंबर, 1926 को हुआ था और उनका निधन 5 नवंबर, 2011 को हुआ।असम के मशहूर सिंगर भूपेन हजारिका का आज जन्मदिन है।

ऐसा कहा जाता है कि उन्हें गायन कौशल उनकी मां से विरासत में मिला है जो उन्हें लोरी गाकर सुनाती थीं। वह उन्हें राज्य के लोक संगीत से भी परिचित कराती थीं। 2019 में भूपेन हजारिका को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, भारत रत्न मिला था। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, पद्मश्री, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण और कई अन्य प्रतिष्ठित सम्मान मिले थे।

भूपेन हजारिका की जयंती के अवसर पर, केंद्रीय मंत्री, अमित शाह ने एक पोस्ट साझा किया और लिखा, ‘मैं भारत रत्न डॉ भूपेन हजारिका जी, एक असाधारण आवाज के साथ एक अद्भुत संगीतकार, उनकी जयंती पर उन्हें नमन करता हूं।  संगीत और कला की दुनिया में उनका योगदान सराहनीय है।’

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भूपेन हजारिका को जन्म की बधाई देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री, आयुष मंत्री, भारत सरकार, सर्बानंद सोनोवाल ने ट्विटर पर दिवंगत गायक को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *