बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री बीते कई समय अपने रिलेशनशिप और फिर उसके टूटने को लेकर चर्चा में थीं।

इसी क्रम में अभिनेत्री एक बार फिर में सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरतीं नजर आ रही हैं। अभिनेत्री को पैपराजी ने रोहमन के साथ अपने कैमरे में कैद किया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस में सुष्मिता और रोहमन एक साथ कार में बैठकर जाते दिखाई दिए।

सामने आए वीडियो में सुष्मिता सेन और एक- दूसरे के साथ कहीं से आते हुए कार में बैठेत नजर आए। इतना ही नहीं इस दौरान रोहमन वहां मौजूद भीड़ से सुष्मिता सेन को बचाते हुए कार में बिठाते भी नजर आए।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही फैंस मिली जुली प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक ओर जहां कई फैन दोनों को साथ देख बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। तो वहीं कई लोग सवाल उठाते नजर आ रहे हैं कि ब्रेकअप होने के बाद दोनों साथ क्या कर रहे हैं?

एक अन्य ने कमेंट करते हुए कहा- अभी तो ब्रेकअप का पोस्ट किया था और फिर साथ आ गए, बहुत कंफ्यूजन है। एक और यूजर में इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, इन दोनों को अलग ही नहीं होना चाहिए था। जबकि एक यूजर ने कमेंट करते हुए सवाल किया, क्या इनका पैचअप हो गया है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *