विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इस समय सफलता के झंडे गाड़ रही है। जो भी इस फिल्म को देख रहा है, वह विवेक अग्निहोत्री और फिल्म की तारीफ करते नहीं थक रहा है।

कई सेलिब्रिटीज इस फिल्म को देखने के बाद प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सभी से इसे देखने के लिए भी कह रहे हैं। फिल्म की सफलता का आलम यह है कि अब तक इसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गोवा, हरियाणा, कर्नाटक, बिहार आदि कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

दरअसल, आमिर खान दिल्ली में फिल्म ‘आरआरआर’ के एक इवेंट के दौरान मौजूद थे। यहां आमिर खान से फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर सवाल किया गया। तब आमिर ने कहा- कश्मीर में जो कश्मीरी पंडितों के साथ हुआ वह यकीनन बहुत दुख की बात है। उन्होंने कहा- ऐसे टॉपिक पर जो फिल्म बनी है, उसे हर हिंदुस्तानी को जरूर देखना चाहिए। आमिर खान ने कहा- हर हिंदुस्तानी को ये याद करना चाहिए कि जब किसी इंसान पर अत्याचार होता है तो उसपर क्या बीतती है।

‘द कश्मीर फाइल्स’ की जबरदस्त सफलता को देखते हुए इसके निर्माताओं ने फिल्म को कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में जब करने का फैसला लिया है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, चिन्मय मंडलेकर, पल्लवी जोशी आदि कलाकारों ने शानदार अभिनय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *