सोनम कपूर 6 महीने पहले मां बनी थी। उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने वायु कपूर आहूजा रखा। वहीं, सोशल मीडिया पर अक्सर नन्हे वायु की झलक देखने को मिलती है वायु का चेहरा देखने को नहीं मिला।

 उन्होंने अपनी खुशी का इज़हार सोशल मीडिया पर भी किया है इस खास दिन पर सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने अपनी और वायु की एक प्यारी से तस्वीर शेयर की है

वायु का एक अनसीन वीडियो भी एक्ट्रेस ने शेयर किया है जो बेहद ही क्यूट है। इस वायरल वीडियो में सोनम कपूर का बेटा पेट के बल खिसकने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में वायु ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना हुआ है जिसमें वो काफी प्यारा लग रहे हैं।  एक फोटो में सोनम अपने बेटे को गोद में बिठाए उसके साथ खेलती हुई नज़र आ रही हैं।  एक्ट्रेस का बेहद सिंपल अंदाज़ देखने को मिल रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे बिना ग्लेमर, बिना मेकअप एक्ट्रेस नाईट सूट में अपने बच्चे के साथ खेल रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *