छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस भले ही अब खत्म हो चूका हैं। शो में आए सभी कंटेस्टेंट ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी किया था। यही कारन था की शो की समय समाप्ति के बाद भी उसे एक्सटेंड किया गया था।

बिग बॉस के इस 16वें सीजन के विजेता भले ही एमसी स्टैन बने हैं। लेकिन दर्शकों का दिल तो शिव ठाकरे ने भी खूब जीता था। ऐसे में शिव को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही हैं।

भले ही शिव ठाकरे बिग बॉस की ट्रॉफी नहीं जीत पाए।  शिव ने अपने गेम और अपने नेक दिल से लाखों फैंस के दिल जरूर ही जीत लिए हैं। ऐसे में हाल ही में खबर सामने आई थी की शिव ठाकरे रोहित शेट्टी स्टारर शो ‘खतरों के खिलाडी’ में नजर आने वाले है। लेकिन अब शिव तो लेकर एक और चौकाने वाली खबर सामने आ रही हैं।

दरअसल अब यह खबर मिल रही है कि जल्द ही शिव ठाकरे को सलमान खान की मूवी में भी देखने का मौका मिलेगा। शिव ठाकरे ने सलमान खान की मूवी से जुड़ी जानकारी खुद फैंस को दी है। दरअसल, लाइव चैट में शिव ठाकरे ने उन्हें मिले ऑफर्स के बारे में फैंस से बातचीत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *