बॉलीवुड एक्ट्रेस सना खान और आमिर खान की फिल्म दंगल फेम जायरा वसीम के बाद अब एक बार एक्ट्रेस ने शोबिज की दुनिया को अलविदा कह दिया है।

जायरा वसीम और सना खान के बाद पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस अनम फैयाज ने भी इस्लाम की खातिर शोबिज इंडस्ट्री को हमेशा के लिए छोड़ने का फैसला कर लिया है। पाक एक्ट्रेस अनम फैयाज का एक पोस्ट सुर्खियों में बना हुआ है एक्ट्रेस के इस पोस्ट ने हर किसी को चौंका दिया है।

अनम फैयाज ने इंस्टाग्राम पर शोजिब को हमेशा के लिए अलविदा कहने की बात करते हुए लिखा- ‘मेरे लिए ये लिखना बेहद मुश्किल हो रहा है, क्योंकि आप सबने मेरे करियर में मुझे बहुत सपोर्ट किया है। लेकिन मैंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर पूरी तरह से इस्लामिक तौर-तरीके अपनाने का फैसला कर लिया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *