बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने पिछले दिसंबर में विक्की कौशल से शादी की।कैटरीना को हाल ही में मुंबई हवाई अड्डे पर स्पॉट किया गया, जिसके बाद गर्भावस्था की अफवाहें उड़ने लगीं।

कैटरीना जिस तरह से दुपट्टे से अपना पेट ढकने की कोशिश कर रही थीं और जैसे वो थोड़ी धीमी स्पीड से चल रही थीं, नेटिज़न्स ने सोशल मीडिया पर अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि क्या एक्ट्रेस गर्भवती हैं।

एक यूजर ने लिखा, “मम्मी जल्द बनने वाली हैं! कैटरीना के बच्चे को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती।” दूसरे ने साझा किया, “वह गर्भवती लग रही है! हे भगवान!”। एक तीसरे व्यक्ति ने लिखा, “मुझे लगता है प्रेग्नेंट हैं।”

हाल ही में, कैटरीना और विक्की एक अज्ञात समुद्र तट पर अपनी विदेशी छुट्टियों से लौटे हैं। 7 अप्रैल को, कैटरीना ने अपने हॉलिडे से बीच की शानदार तस्वीरें साझा की थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *