लोकप्रिय पंजाबी गायक और बिग बॉस ओटीटी फेम मिलिंद गाबा ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल को कई सालों तक डेट करने के बाद सगाई कर ली है. दोनों की सगाई सेरेमनी हुई.

जिसके बाद मिलिंद और प्रिया ने संगीत और कॉकटेल की पार्टी थ्रो की. इस पार्टी में कई सेलब्स शामिल हुए. जिन्होंने जमकर मस्ती भी की. इस पार्टी की वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल के कॉकटेल पार्टी में भूषण कुमार, मीका, गुरु रंधावा, सपना चौधरी, सुरेश रैना, प्रिंस नरूला और सुयश राय सहित कई हस्तियां शामिल हुईं.

मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल की सगाई समारोह की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में, मिलिंद और उनकी प्रेमिका को एड शीरन के गाने पर थिरकते हुए देखा जा सकता है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *