Friday, April 19, 2024 at 6:03 PM

तो इस नाम से अर्जुन कपूर के फोन में सेव हैं मलाइका अरोड़ा का फोन नम्बर, सुनकर उड़ जाएंगे होश

करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण ‘ का नया प्रोमो रिलीज हो गया है। शो के पिछले एपिसोड में आमिर खान  और करीना कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे। शो में हर हफ्ते अलग-अलग सितारे शिरकत करते हैं। साथ ही करण जौहर के मज़ेदार सवालों के जावब देते हैं।

अब ‘कॉफी विद करण’ के अपकमिंग एपिसोड में फिल्म इंडस्ट्री के   अर्जुन कपूर की जोड़ी नजर आएगी। बता दें कि अर्जुन और सोनम चचेरे भाई बहन हैं। ‘कॉफी विद करण’ के वायरल हो रहे इस प्रोमो वीडियो में सोनम कपूर अर्जुन कपूर की खूब क्लास लगाती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि करण जौहर से लेकर सोनम कपूर भी अर्जुन को मलाइका के नाम से पुकार रहे हैं।

ऐसे में करण सवालों का सिलसिला शुरू करते हुए अर्जुन कपूर से सवाल करते हैं कि उन्होंने मलाइका अरोड़ा का नाम अपने फोन में किस नाम से सेव किया हुआ है। इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर कहते हैं कि उन्हें मलाइका का नाम काफी पसंद है।

मलाइका कानाम काफी सॉफ्ट तरीके से लेते हुए कहते है कि उनका नाम मलाइका के नाम से ही सेव है। वहीं जब करण अगला सवाल सोनम से करते हैं कि उनके हिसाब से मैन ऑफ द मोमेंट कौन है।

Check Also

जब पांच सितारा होटल के बाहर खाने के लिए गिड़गिड़ाईं विद्या, किस्सा जानकर रह जाएंगे हैरान

विद्या बालन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक कई …