कंगना रनौत बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग में बिजी हैं। वह इस फिल्म में ना सिर्फ बतौर एक्ट्रेस काम कर रही हैं बल्कि वह फिल्म को डायरेक्ट भी कर रही हैं। प्रोडक्शन हाउस मणिकर्णिका फिल्म्स के आधिकारिक हैंडल से एक इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चला कि कंगना अस्वस्थ होने के बावजूद काम कर रही हैं.

कंगना के पास 2 बड़ी जिम्मेदारी हैं और इसके लिए वह फिल्म को लेकर कोई ढील नहीं देना चाहती हैं। तभी तो देखिए डेंगू होने के बावजूद एक्ट्रेस फिल्म के सेट पर जा रही हैं और पूरा काम चेक कर रही हैं। इसकी जानकारी कंगना के प्रोडक्शन मणिकर्णिका फिल्म्स के इंस्टाग्राम स्टोरी से पता चला।

कंगना की सेट की तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा गया है कि, “जब आप डेंगू से पीड़ित होते हैं, खतरनाक रूप से सफेद रक्त कोशिका की गिनती कम होना, तेज बुखार और फिर भी आप काम पर उतरते हैं, तो यह जुनून नहीं है, पागलपन है … हमारे प्रमुख @kanganaranaut ऐसी प्रेरणा हैं।” कंगना ने अपनी टीम को धन्यवाद देते हुए जवाब दिया, “धन्यवाद टीम @manikarnikafilms शरीर बीमार हो जाता है आत्मा नहीं … आपके शब्दों के लिए धन्यवाद.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *