दीपिका पादुकोण इन दिनों सफलता के शिखर पर है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि प्रभास और दीपिका स्टारर ‘प्रोजेक्ट के’ लिए उन्होंने तगड़ी फीस ली है.

नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही इस मूवी के लिए उन्होंने 10 करोड़ की फीस ली है.साउथ की पैन इंडिया फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ इन दिनों चर्चा में है. फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े एक्टर्स काम कर रहे है

फीफा विश्व कप और पेरिस फैशन में नजर आई थी. जल्द ही एक्ट्रेस अकादमी पुरस्कार 2023 में एक प्रस्तुतकर्ता के रूप में नजर आएगी. बता दें कि फिल्म 500 करोड़ रुपये के बजट में बन रही है.

हाल ही में खबर आयी थी कि अमिताभ बच्चन फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान हैदराबाद में घायल हो गए थे. उन्होंने इस बार में जानकारी देते हुए लिखा था, हैदराबाद में प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान, एक एक्शन शॉट के दौरान, मैं घायल हो गया हूं .. रिब (पसली) कार्टिलेज पॉप हो गया है और दाहिनी पसली की मांसपेशी फट गई.. शूट रद्द कर दिया..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *