बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी वाइफ मीरा राजपूत  के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं।जहां शाहिद ने मीरा संग एक रोमांटिक पिक भी साझा कर दी है।स्विट्जरलैंड जैसी खूबसूरत जगह पर मीरा और शाहिद ने फोटो ने कई लोगों के दिन को और भी ज्यादा अच्छा बना दिया है।

मीरा और शाहिद दोनों ही अकसर ट्रैवलिंग पिक्चर्स शेयर किया करते हैं। ये कपल दोनों बच्चों के साथ स्विट्जरलैंड में वेकेशन एंजॉय कर रहा है। लगातार फोटोज शेयर करके अपने फैंस को ट्रैवलिंग के लिये मोटिवेट करते हैं। एक बार फिर शाहिद ने अपनी रियल लाइफ प्रीति यानी मीरा राजपूत संग फोटो शेयर की है।

इस फोटो में मीरा पति शाहिद के गले लगती दिखाई दे रही है। एक्टर इस पल को अपने फोन में सेल्फी के तौर पर कैद करते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में खूब सारा पानी नजर आ रहा है।एक बार फिर शाहिद ने अपनी रियल लाइफ प्रीति यानी मीरा राजपूत संग फोटो भी साझा की है। प्यारी सी फोटो में मीरा राजपूत, शाहिद के कंधे पर सिर रखे हुए दिखाई दे रही है।

बैकग्राउंड में नीले रंग के पर्वतों को भी देख सकते है।बच्चों के साथ नाव की सवारी का आनंद लेते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है। फोटो में मीशा और मीरा को काले रंग की ड्रेस में ट्विनिंग करते देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *