‘बिग बॉस 14’ फेम निक्की तंबोली दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाई गई है। एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है  निक्की  ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया.

इस पोस्ट में  उन्होंने लिखा, ”सभी को नमस्कार, मैंने भारी लक्षणों के साथ कोरोना पॉजिटिव हुई हुं. मैंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है, जहां मैं आवश्यक सावधानी बरत रहाी हूं. मेरे संपर्क में आने वालों से विनम्र निवेदन है कि जल्द से जल्द अपना कोविड-19 टेस्ट कराएं!. कोरोना को हल्के में ना ले. मैं लोगों से मास्क पहनने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह करती हुं”.

काम की बात करें तो निक्की ने ‘बिग बॉस 14’ में नजर आई थी इसके बाद एक्ट्रेस ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ और ‘द खतरा खतरा शो’ में नजर आईं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने Chikati Gadilo Chithakotudu और ‘कंचना 3’ साउथ फिल्मों में भी काम किया है।

निक्की ने हाल ही में एक लग्जरी कार खरीदी है.. जिन्होंने कार के आकार का केक भी काटा. एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “मुझे हमेशा ऊपर उठाने और मुझे कभी निराश नहीं करने के लिए, मैं हमेशा के लिए आभारी हूं. मैं हमेशा आपकी छोटी लड़की रहूंगी #newcar #mercedes #mercedesbenz #daddylittlegirl #familyfirst #”.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *